Monday, 19 December 2016

महादशा

|||महादशा-अन्तर्दशा|||                                                                 कुंडली दिखाते समय हर व्यक्ति की यही इच्छा अधिकांश रहती है मेरी कुंडली में ग्रहो की क्या स्थिति है, ग्रह क्या योग बना रहे है आदि।कोई ग्रह अपना विशेष और अधिक से अधिक प्रभाव अपनी महादशा अन्तर्दशा के दौरान दिखाता है।नव ग्रहो में प्रत्येक ग्रह की महादशा-अन्तर्दशा का एक निश्चित समय होता है।जिस ग्रह की महादशा में जातक का जन्म होता है उसी ग्रह की महादशा से क्रम से आगे की ग्रहो की महादशा जातक को प्रभावित करती है।ग्रहो की महादशा अन्तर्दशा का अर्थ होता है ग्रहो की समयावधि जो ग्रहो की महादशा क्रम के अनुसार समयावधि इस प्रकार है,सूर्य की महादशा 6वर्ष, चंद्र की महादशा 10 वर्ष, मंगल की महादशा 7वर्ष, राहु की महादशा 18वर्ष, गुरु की महादशा 16वर्ष, शनि की महादशा 19वर्ष, बुध की महादशा 17वर्ष, केतु की महादशा 7वर्ष, शुक्र की महादशा 20वर्ष की होती है।ग्रहो की महादशा के समय कुछ समय के लिए बीच बीच में ग्रहो की अन्तर्दशाये भी आती है जो अपना प्रभाव दिखाती है।अन्तर्दशाओ का समय भी निश्चित होता है।जिस भी ग्रह की महादशा में जिस भी ग्रह की अन्तर्दशा का समय निकालना होता है उस ग्रह की महादशा से उस ग्रह की अन्तर्दशा के समय से गुणा करके निकाल लिया जाता है जिससे यह पता चल जाता है अमुक ग्रह की महादशा में अमुक ग्रह की अन्तर्दशा कितने समय तक जातक पर रहेगी।चंद्र की महादशा में गुरु की अन्तर्दशा का समय पता करना हो तो इस प्रकार करेंगे, चंद्र की महादशा का समय है 10वर्ष अब चंद्र की महादशा में गुरु की अन्तर्दशा का समय ज्ञात करना है तो अब हमे देखना होगा गुरु की महादशा का समय कितने वर्ष का होता है ऊपर सभी ग्रहो की महादशा का समय बताया गया है👆ऊपर देखने पर पता चलता है गुरु की महादशा का समय 16वर्ष का है तो अब चंद्र की महादशा में गुरु की अन्तर्दशा जानने के लिए चंद्र की महादशा को गुरु की महादशा से गुणा कर देंगे चंद्र महादशा10× गुरु महादशा16=160, अब चंद्र महादशा को गुरु की महादशा समयावधि से गुणा करने पर 160 संख्या आयी इसका अर्थ है जातक पर चंद्र में गुरु की महादशा 1साल 6महीने तक रहेगी।160 में तीन संख्याये आई है इसमें प्रथम संख्या 1 का मतलब है 1साल, 6का मतलब है 6 महीने और 0का मतलब कुछ भी नही इस तरह चंद्र महादशा  में गुरु की अन्तर्दशा 1साल 6महीने रहेगी।उदाहरण के लिए 160 न आकर 165 संख्या आती तो इसमें 5 का मतलब है दिन।तब यह अन्तर्दशा इस प्रकार होती 1साल 6महीने 5दिन।।                        महादशा में अन्तर्दशा ज्ञात करने पर 3संख्या आने पर पहली का मतलब वर्ष होता है दूसरी का मतलब महीने और तीसरी का मतलब दिन होता है।अगर संख्या दो में ही आये तो इसका मतलब केवल साल और महीने होंगे दिन नही।इसी तरह अन्य ग्रहो की महादशा में अन्य ग्रहो की अन्तर्दशा का समय निकाला जाता है।अन्तर्दशा के बाद प्रत्यन्तर्दशा, सुष्मदशा आदि दशाएं भी होती है लेकिन मुख्य रूप से महादशा अन्तर्दशा ही अपना विशेष प्रभाव जातक पर डालती है।इन्ही महादशा अन्तर्दशा में जातक की कुंडली से सम्बंधित फल जातक को विशेष रूप से प्रभावित करते है और अपने से सम्बंधित पूरा पूरा शुभ-अशुभ फल अपनी स्थिति के अनुसार देते है।

No comments:

Post a Comment